Friday, March 13, 2026
No menu items!
HindiBJS दिल्ली–NCR का वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न

BJS दिल्ली–NCR का वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न

नई दिल्ली। भारतीय जैन संघटना (BJS) दिल्ली–NCR का वार्षिक अधिवेशन Messina Banquet Hall में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ BJS के संस्थापक श्री शांतीलाल मुथा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदू संखला, MD श्रीमती कोमल जैन, राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज चोपड़ा, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी श्री प्रदीप सांचेती, राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक चोपड़ा, NEC सदस्य श्री विजय जैन एवं श्री राजेश खिवसरा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महासचिव श्री नरेंद्र जैन ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन कन्वीनर श्री नवनीत दुग्गड़ ने किया।

इस अवसर पर BJS स्मारिका एवं BJS मासिक न्यूज़ मैगज़ीन का लोकार्पण भी किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदू संखला ने BJS के विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों और आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज चोपड़ा ने दिल्ली टीम के साथ आगामी एक वर्ष में कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

MD श्रीमती कोमल जैन ने Parent–Child संबंध, BJS Femina Wing, विवाह और Generation Gap जैसे विषयों पर प्रश्न–उत्तर सत्र के माध्यम से प्रेरणादायी चर्चा की।

इस अवसर पर Membership Head श्री प्रकाश ललवानी, East Delhi Chapter Head श्री संदीप सोनू, Moksh Path Head श्री स्वदेश जैन, Maika Head श्री अविनाश जैन सहित पूरी टीम उपस्थित रही। समारोह में 500 से अधिक सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती नम्रता जैन को BJS के संस्थापक श्री शांतीलाल मुथा द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्री शांतीलाल मुथा ने महिला सशक्तिकरण, विवाह एवं पारिवारिक विवादों के समाधान में परिवार अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular