Thursday, July 23, 2026
No menu items!
HindiNEET पेपर लीक पर हंगामा, Kuldip Maity का बड़ा आरोप- विपक्ष चर्चा...

NEET पेपर लीक पर हंगामा, Kuldip Maity का बड़ा आरोप- विपक्ष चर्चा से भाग रहा, सरकार तैयार

नई दिल्ली 23 जुलाई 2026 – NEET पेपर लीक को 4 दिन से संसद में हंगामा हो रहा है। दूसरी ओर दिल्ली जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और सोनम वागंचुक के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में माहौल गर्म है। सरकार के कई मंत्री संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। देश भर के कई शहर में आंदोलन हो रहा है। राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। राहुल गांधी के जवाब में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजसेवी कुलदीप मैती बंगाल में भाजपा के साथ-साथ हैं और कांग्रेस और टीएमसी पर हमला कर रहे हैं।

कुलदीप मैती ने कहा कि कांग्रेस क्यों चर्चा नहीं कर रही है। चर्चा तुरंत शुरू करनी चाहिए। आखिर के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में अपनी बात रखने से क्यों बच रहे हैं। आपको बात दें कि पेपर लीक का मामला कई साल से चल रहा हैं। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में 5 साल में 19 बार पेपर लीक हुई। बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में कई पेपर लीक हुए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था और कई मंत्री को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

कुलदीप मैती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सरकार देश के युवाओं की भलाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ये हमारे बच्चे हैं लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पेपर लीक मामले में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनेगा। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular